logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ऐंती पर्वत स्थित शनि देव मंदिर मेले में स्काउट गाइड द्वारा उत्कृष्ट सेवा कार्य

ऐंती पर्वत स्थित शनिदेव मंदिर मेले में स्काउट-गाइड द्वारा उत्कृष्ट सेवा कार्य

प्रशासनिक अधिकारियों ने की सराहना, सेवा भावना बनी आकर्षण का केंद्र

भारत स्काउट एवं गाइड, मध्यप्रदेश जिला संघ मुरैना के तत्वावधान में ऐंती पर्वत स्थित प्रसिद्ध शनिदेव मंदिर मेले में स्काउट-गाइड के पदाधिकारियों, स्काउटर्स-गाइडर्स एवं छात्र-छात्राओं द्वारा अनुकरणीय एवं उत्कृष्ट सेवा कार्य किया गया। लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति वाले इस विशाल मेले में स्काउट-गाइड के स्वयंसेवकों ने अनुशासन, सेवा एवं मानवता की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत करते हुए मेले की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सेवा कार्य के अंतर्गत मंदिर परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध दर्शन कराना, भीड़ को नियंत्रित करना, वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं की सहायता करना तथा सेवा कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराना जैसे महत्वपूर्ण कार्य अत्यंत समर्पण एवं विनम्र सेवाभाव से किए गए।
इस अवसर पर ऐंती पर्वत पर स्थित दाऊजी मंदिर से शनिदेव मंदिर तक भगवान शनिदेव की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं ने पूर्ण सहभागिता निभाई।
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मुरैना श्री कमलेश कुमार भार्गव, अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत ने मेले का निरीक्षण कर स्काउट-गाइड के सेवा कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की तथा स्काउट गाइड के स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित किया।
यह सेवा कार्य भारत स्काउट एवं गाइड, मध्यप्रदेश जिला संघ मुरैना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह यादव (स्टेनोग्राफर), सहायक राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) चंबल संभाग मुरैना श्री वीर सिंह यादव एवं जिला सचिव श्री शेखर सिंह यादव के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। दतिया से डीओसी श्री आतिबल सिंह, भिंड से श्री गिर्राज सिंह बघेल तथा मुरैना से डॉ. राकेश कुमार शर्मा एवं श्री रामनरेश दंडोतिया के मार्गदर्शन में यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक किया जा रहा है।
मुरैना, भिंड एवं दतिया जिलों से आए स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं ने 15 एवं 16 मई 2026 को निरंतर सेवा कार्य करते हुए श्रद्धालुओं की सहायता की। इस सेवा कार्य में स्काउटर श्री राममूर्ति परिहार, श्री होरीसिंह यादव, श्री चरण सिंह तोमर, श्री अतार सिंह राजपूत, श्री रामगोविंद त्यागी, श्री सीताराम गुर्जर आदि उपस्थित रहे।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

20
1155 views

Comment