logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फलोदी में अवैध डोडा पोस्त बरामद, ट्रक जब्त

फलोदी : डीएसटी फलोदी ने नशे के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही करते हुए 35 क्विंटल 92 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। यह कार्यवाही थाना चाखू के बूंगड़ी क्षेत्र में हुई जहां संदिग्ध ट्रक को पकड़कर तस्करों को चौंका दिया गया। पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने बताया कि यह जिला बनने के बाद अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सबसे बड़ी कार्रवाई है।



डोडा पोस्त की अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 5.38 करोड़ रुपये आंकी गई है। डीएसटी व थाना चाखू की संयुक्त टीम ने 15-16 मई 2026 की रात संदिग्ध ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक भाग गया। बाद में ट्रक की तलाशी लेने पर प्लास्टिक के कटों में अवैध सामग्री मिली। ट्रक नंबर आरजे 21 जीए 8229 को जब्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इस कार्यवाही में प्रेमाराम, प्रदीप, मांगीलाल, महेन्द्र उज्वल, चौखाराम, रामेश्वर, महेन्द्र चौधरी, गंगाराम, खुमाणसिंह, शैतानराम व श्यामाराम की भूमिका रही है।

15
1564 views

Comment