logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राठौर कॉलोनी विस्फोट प्रकरण की मजस्ट्रियल जांच हेतु जौरा एसडीम नियुक्त

राठौर कॉलोनी विस्फोट प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच हेतु जौरा एसडीएम नियुक्त

19 मई को घटनास्थल तथा 20 मई को एसडीएम कार्यालय जौरा में प्रस्तुत किए जा सकेंगे साक्ष्य

वर्ष 2024 में मुरैना शहर के वार्ड क्रमांक 15 स्थित राठौर कॉलोनी में 26 एवं 27 नवम्बर 2024 की मध्यरात्रि लगभग 12:15 बजे हुए विस्फोट प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त घटना में 5 मकान ध्वस्त एवं क्षतिग्रस्त हुए थे, जबकि 4 महिलाओं की मृत्यु तथा 5 व्यक्ति घायल हुए थे। इस विस्फोट से जन-धन की गंभीर क्षति हुई थी।

इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा घटना की मजिस्ट्रियल जांच हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जौरा श्री शुभम शर्मा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जौरा द्वारा घटना के कारणों एवं परिस्थितियों के संबंध में साक्ष्य अभिलेखित करने के लिए 19 मई 2026 को घटनास्थल मुरैना तथा 20 मई 2026 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जौरा कार्यालय में तिथियां निर्धारित की गई हैं।

घटना के संबंध में कोई भी व्यक्ति यदि किसी प्रकार की जानकारी, प्रमाण अथवा साक्ष्य रखता हो, तो वह निर्धारित तिथियों पर नियत स्थान एवं समय पर उपस्थित होकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जौरा के समक्ष अपना मौखिक कथन, दस्तावेज एवं साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।
-
#JansamparkMP #Morena #morena2026

59
1708 views

Comment