logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बड़ेर स्कूल में लगाया पोक्सो एक्ट कानूनी विधिक जागरूकता शिविर

अलवर/मालाखेड़ा, 16 मई 2026। एक्शन प्लान के आदेश अनुसार बच्चों को सुरक्षित और जागरूक बनाने के उद्देश्य से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ेर, मालाखेड़ा में नालसा योजना 2024 के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर के निर्देशन में आयोजित शिविर में मुख्य वक्ता सुरेन्द्र सिंह नरूका (पीएलवी) न्यायिक मुख्यालय मालाखेड़ा ने छात्र-छात्राओं को पोक्सो एक्ट 2009, गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा एवं बाल अधिकारों की महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम में करीब 310 लोगों ने भाग लिया। शिविर के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, नालसा हेल्पलाइन 15100 एवं निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी देकर बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने कार्यक्रम को बेहद उपयोगी बताया।

20
1139 views

Comment