logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

देवास जिले की टोंकखुर्द तहसील के ग्राम टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुई विस्फोट एवं आगजनी की घटना के मामले में पुलिस एवं राजस्व विभाग के चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।

देवास जिले की टोंकखुर्द तहसील के ग्राम टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुई विस्फोट एवं आगजनी की घटना के मामले में पुलिस एवं राजस्व विभाग के चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।



गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सोनकच्छ, जिला देवास की अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सुश्री दीपा मांडे को निलंबित किया गया है। वहीं संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह द्वारा टोंकखुर्द के एसडीएम श्री संजीव सक्सेना तथा टप्पा चिडावद के नायब तहसीलदार श्री रवि शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।



इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा टोंककला चौकी प्रभारी सुश्री रणदीप डुंडल के विरुद्ध भी निलंबन की कार्रवाई की गई है।



RM : https://bit.ly/4uSX0HF



#MadhyaPradesh #Dewas #JansamparkMP

92
1999 views

Comment