logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गाजीपुर में संदिग्ध पिकअप वाहन पकड़ने पर चालक फरार, ग्रामीणों ने गौकशी का लगाया आरोप

Jila Gazipur UP . भांवरकोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा मसौनी (मरईला) में शनिवार को ग्रामीणों ने एक संदिग्ध महिंद्रा पिकअप UP 60 T 8114 वाहन को रोक लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि वाहन में गोवंश ले जाए जा रहे थे।
ग्रामीणों के अनुसार, जैसे ही वाहन को रोककर डायल 112 पर सूचना दी गई, चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन मालिक राधेश्याम राजभर पुत्र सूरज राजभर निवासी मरईला हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि वाहन अक्सर उनके दरवाजे पर खड़ा रहता है।
राजेश राजभर ने बताया कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि वाहन किसके नाम पर पंजीकृत है, लेकिन गांव में यह चर्चा है कि उस वाहन का उपयोग गौकशी से जुड़े कार्यों में किया जाता है।
सूचना मिलने पर डायल 112 करमुद्दीनपुर की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस के भांवरकोल थाना को सूचना दी गई, लेकिन लगभग चार घंटे बाद थाना से दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

0
394 views

Comment