logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नाबालिग अपहरण मामले में अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तहार

गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में नाबालिग को शादी की नीयत से अपहरण करने के मामले में पुलिस ने फरार अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुआ थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने शनिवार देर रात 11:01 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गुरुआ थाना कांड संख्या 34/26 के अभियुक्त बिनोद पासवान, पिता संजय पासवान, ग्राम आमस थाना आमस जिला गया के घर पर विधिवत इश्तहार चिपकाया गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय के आदेश के आलोक में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा अभियुक्त की लगातार तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत उसके घर पर इश्तहार चिपकाया गया है।
पुलिस ने कहा कि अभियुक्त को जल्द आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समय के भीतर सरेंडर नहीं करने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

6
238 views

Comment