रात 11 बजे तक की बड़ी खबरें | यूपी में हादसे, कार्रवाई और राजनीति की हलचल
लखनऊ- आंधी और तूफान से प्रभावित परिवारों को राहत देना शुरू, CM योगी के निर्देश पर मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि वितरित की गई। पशुहानि और मकान क्षति पर भी मुआवजा दिया गया।
लखनऊ- LDA की OTS योजना से हजारों आवंटियों को राहत मिली। ब्याज में छूट मिलने से करोड़ों रुपये की देनदारी कम हुई।
लखनऊ- सोशल मीडिया पर रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर अब सख्ती होगी। वर्दी में आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश जारी।
लखनऊ- तालाब में नहाने गए 13 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम।
लखनऊ- अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर LDA का बुलडोजर चला। कई इलाकों में बिना नक्शा पास कराए बने निर्माण ध्वस्त किए गए।
सीतापुर- प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या। प्रेमिका के परिजनों ने हमला किया, इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
आजमगढ़- सब्जी खाने के बाद एक ही परिवार के 5 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार, दो की हालत गंभीर।
संभल- पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सास पर मारपीट का आरोप।
फर्रुखाबाद- स्कूल में शिकायत करना छात्र को भारी पड़ गया। हेड बॉय और उसके साथियों ने बेल्ट से जमकर पीटा।
आगरा- करोड़ों की जमीन डील में धोखाधड़ी का मामला सामने आया। कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज।
गोरखपुर- CM योगी ने डिजिटल स्वगणना अभियान में हिस्सा लिया और लोगों से जनगणना में भागीदारी की अपील की।
सहारनपुर- बच्चों के खेलने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, गर्भवती महिला की हालत बिगड़ने का आरोप।
कानपुर- शादी के दूसरे ही दिन दूल्हे ने आत्महत्या कर ली। सुबह पेड़ से लटका शव मिलने से इलाके में सनसनी।
चंदौली- सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से हड़कंप। युवक की कपड़े उतरवाकर पिटाई और पिस्टल से धमकाने का वीडियो सामने आया।
हरदोई- भाकियू नेता ने भाजपा पदाधिकारी पर रंगदारी और धमकी देने का आरोप लगाया, FIR दर्ज।
शाहजहांपुर- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत।
बुलंदशहर- RSS कार्यालय के पास संदिग्ध कार मिलने से हड़कंप, चालक मौके से फरार।
कानपुर- NTPC का सोलर प्लांट बना ग्रीन एनर्जी का बड़ा केंद्र। लाखों टन कार्बन उत्सर्जन में कमी का दावा।
प्रयागराज- रील बनाते समय बड़ा हादसा, टोंस नदी में डूबने से 3 युवकों की मौत।
गोंडा- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एश्टन हाल ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से मुलाकात की। स्टेडियम पहुंचने पर समर्थकों ने स्वागत किया।
दिल्ली- NEET UG पेपर लीक मामले में CBI की कार्रवाई तेज। दो आरोपियों को कोर्ट ने हिरासत में भेजा।