REDCHIEF शोरूम में फर्जी डिस्काउट का खेल 2600 का जूता, 3495 का MRP! अधिक MRP दिखा फर्जी डिस्काउंट का खेल
नजीबाबाद में डॉ शाहनवाज ने प्रसिद्ध फुटवियर ब्रांड Red Chief के शोरूम पर जूतों की कीमत को लेकर सवाल उठाए हैं। ग्राहक का आरोप है कि जिस मॉडल के जूते दूसरी दुकान पर लगभग 2600 में उपलब्ध थे, उसी मॉडल पर एक अन्य शोरूम में फर्जी MRP 3495 का स्टिकर लगाकर 3120 का बिल बनाया गया।
ग्राहक के अनुसार जूते का मॉडल नंबर RCN2282 है। बिल में कुल भुगतान 3120 दिखाया गया, जबकि बॉक्स पर 3495 MRP अंकित था। ग्राहक का कहना है कि दूसरी दुकान पर इसी मॉडल पर कम MRP वाला स्टिकर लगा था और वहां यह जूता लगभग 2600 में उपलब्ध था।
मामले ने उपभोक्ताओं के बीच यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या कुछ दुकानों में अधिक MRP दिखाकर फर्जी डिस्काउंट का खेल चल रहा है, या फिर अलग-अलग दुकानदार अपनी pricing strategy के अनुसार बिक्री कर रहे हैं। अलग-अलग दुकानों में एक ही मॉडल पर अलग MRP दिखाई देने से भ्रम की स्थिति बन गई है।
उपभोक्ता विशेषज्ञों का कहना है कि:
किसी भी उत्पाद पर MRP से अधिक वसूली गैरकानूनी है,
लेकिन MRP से कम पर बिक्री करना वैध है,
वहीं अलग-अलग MRP स्टिकर होने की स्थिति में कंपनी से स्पष्टीकरण लिया जा सकता है