गाजीपुर: डीएम अनुपम शुक्ला ने मुख्य तहसील दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी
गाजीपुर, उत्तर प्रदेश : जनपद गाजीपुर की तहसील सेवराई में आयोजित मुख्य तहसील दिवस पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनता की समस्याएं सुनने का मौका दिया। डीएम के आगमन की सूचना मिलते ही तहसील परिसर में फरियादियों की भीड़ उमड़ी और लोगों में न्याय मिलने की उम्मीद जगी।
तहसील सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने राजस्व, पुलिस, विकास, नहर, विद्युत, पेंशन, आवास एवं भूमि विवाद से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई होगी। फरियादियों की कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को सौंपा गया।
डीएम की सक्रियता से जनता ने संतोष व्यक्त किया और कहा कि जब जिले के शीर्ष अधिकारी सीधे जनता के बीच आकर समस्याएं सुनते हैं तो न्याय मिलने का भरोसा मजबूत होता है। प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस विभाग की मौजूदगी में तहसील दिवस शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।