logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आज के समय में जहाँ अधिकांश युवा केवल अपने व्यक्तिगत भविष्य और करियर को बेहतर बनाने में व्यस्त रहते हैं, वहीं मुन्ना राजा और नदीम सरवर जैसे युवा समाज

आज के समय में जहाँ अधिकांश युवा केवल अपने व्यक्तिगत भविष्य और करियर को बेहतर बनाने में व्यस्त रहते हैं, वहीं मुन्ना राजा और नदीम सरवर जैसे युवा समाज में शिक्षा की अलख जगाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

महगामा से निकलकर वे गांव-गांव जाकर लोगों को शिक्षा का महत्व समझा रहे हैं और यह संदेश दे रहे हैं कि शिक्षा ही समाज और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।

आज नरैनी गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पूरे गांव के लोगों के बीच गहरे और प्रेरणादायक शब्दों के साथ शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं और अभिभावकों को यह बताया गया कि शिक्षा केवल नौकरी पाने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सम्मान, जागरूकता और आत्मनिर्भरता का रास्ता भी है।

उनका यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणा है और यह दर्शाता है कि यदि युवा चाहें तो अपने क्षेत्र और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। शिक्षा के प्रति ऐसी जागरूकता अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में नई उम्मीद और नई सोच पैदा करने का कार्य कर रहे हैं।

18
6442 views

Comment