logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुरादाबाद: पांच दिनों में चार बच्चों को जन्म देने वाली महिला का मामला

मुरादाबाद: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक महिला ने पांच दिनों के भीतर चार बच्चों को जन्म दिया है। डिलीवरी के बाद मां और उनके चारों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। सभी बच्चों का जन्म सामान्य प्रसव प्रक्रिया से हुआ है। डिलीवरी कराने वाली डॉक्टर इस घटना को एक दुर्लभ और चुनौतीपूर्ण मामला मान रही हैं।



संभल जिले के ओबरी गांव में रहने वाले मोहम्मद आलिम की पत्नी अमीना की गर्भावस्था शुरू से ही जटिल मानी जा रही थी। गर्भ के दूसरे महीने में अल्ट्रासाउंड के दौरान यह पता चला कि अमीना के गर्भ में चार बच्चे हैं, जो सभी अलग-अलग थैली में थे। इस वजह से उनकी गर्भावस्था हाई रिस्क कैटेगरी में रखी गई थी।

(रिपोर्ट सुहेल मलिक रामपुर, उत्तर प्रदेश)

0
9 views

Comment