logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अनारकली बालिका इंटर कॉलेज एवं लेट आद्याशंकर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक धीरज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश दिनां

अनारकली बालिका इंटर कॉलेज एवं लेट आद्याशंकर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक धीरज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश दिनांक 16 मई 2026 से 21 जून 2025 तक घोषित किया गया है। विद्यालय पुनः 22 जून 2026 रविवार को अपने निर्धारित समय पर संचालित होगा।



विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार भीषण गर्मी और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि विद्यार्थी सुरक्षित वातावरण में अवकाश का आनंद लेते हुए अपनी पढ़ाई एवं रचनात्मक गतिविधियों को भी निरंतर जारी रख सकें।



विद्यालय के कॉर्डिनेटर रामगुलाम एवं चंद्रशेखर ने सभी विद्यार्थियों को समर वेकेशन होमवर्क, प्रोजेक्ट कार्य तथा अवकाश के दौरान किए जाने वाले अतिरिक्त सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि अवकाश केवल मनोरंजन का समय नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का भी महत्वपूर्ण अवसर होता है। विद्यार्थियों को प्रतिदिन अध्ययन, योग, खेलकूद, पुस्तक पठन, चित्रकला, हस्तकला एवं नैतिक शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।



विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों की दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें तथा अत्यधिक गर्मी में अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने दें। साथ ही बच्चों को पौष्टिक भोजन, पर्याप्त पानी एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रखने की सलाह दी गई है।



विद्यालय परिवार ने यह भी कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कार, अनुशासन और रचनात्मकता का विकास करना संस्था की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से अवकाश अवधि के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक कार्य सौंपे गए हैं, जिससे उनकी प्रतिभा और कौशल में निरंतर वृद्धि हो सके।



अंत में विद्यालय परिवार, समस्त अध्यापकगण एवं कर्मचारीगण ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को सुरक्षित, स्वस्थ, आनंदमय एवं ज्ञानवर्धक ग्रीष्मकालीन अवकाश की शुभकामनाएँ देते हुए बच्चों से समय का सदुपयोग करने का संदेश दिया।

14
828 views

Comment