logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वट सावित्री व्रत को लेकर महिलाओं में दिखी आस्था, पति की लंबी उम्र की कामनाकी

चेरिया बरियारपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में शुक्रवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने विधि-विधान के साथ व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र एवं सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही गांवों के मंदिरों और बरगद के पेड़ों के आसपास महिलाओं की भीड़ देखी गई।
वहीं प्रखंड के सकरवासा पंचायत में भी वट सावित्री व्रत का विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर पूजा स्थल पर पहुंचीं और मंत्रोच्चार के साथ बरगद के पेड़ की पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने पेड़ की परिक्रमा कर धागा बांधा तथा सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी।
महिलाओं ने बताया कि यह व्रत पति की दीर्घायु, परिवार की सुख-शांति और अखंड सौभाग्य के लिए रखा जाता है। पूजा के दौरान पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल बना रहा। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा कर एक-दूसरे को व्रत की शुभकामनाएं भी दीं।
ग्रामीण क्षेत्रों में वट सावित्री पर्व को लेकर दिनभर उत्साह का माहौल बना रहा। पूजा समाप्त होने के बाद महिलाओं ने परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और घरों में पारंपरिक प्रसाद का वितरण किया।

19
1014 views

Comment