सरकारी बिक्रम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, पटियाला का नया सत्र 2026-27 का प्रॉस्पेक्टस जारी*
*पटियाला, मई, विक्की हरिंदर पाल:* सरकारी बिक्रम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, पटियाला का नया सत्र 2026-27 का प्रॉस्पेक्टस आज जारी किया गया। यह संस्था लंबे समय से पंजाब के युवाओं को कॉमर्स, मैनेजमेंट और कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही है।
कॉलेज में बी.कॉम, बी.सी.ए. और बी.बी.ए. कोर्सों के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मान सरकार पंजाब में शिक्षा के स्तर को और ऊंचा उठाने तथा युवाओं को बेहतर अवसर देने के लिए लगातार वचनबद्ध है।
कॉलेज द्वारा शिक्षा के साथ-साथ खेलों, सांस्कृतिक गतिविधियों और रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।