कोटा: मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती का पुनर्मिलन परिवार से
कोटा : गत माह मोड़क गांव के विद्यालय मैदान में लगभग 21 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती लावारिस अवस्था में मिली, जिसे सेस्क्यू टीम ने कोटा लाया। युवती ने अपना नाम साबिरा बताया लेकिन अन्य जानकारी देने में असमर्थ थी। निरंतर काउंसलिंग के बाद, उत्तर प्रदेश के गौंडा जिले के रुद्रगढ़ गांव की जानकारी मिली, जहां के ग्राम प्रधान से संपर्क किया गया।
प्रधान के माध्यम से युवती के पति को सूचना दी गई, जो तुरंत कोटा के लिए रवाना हुआ। कोटा पहुंचने पर पति रईस ने बताया कि उसकी पत्नी लगभग दो माह पूर्व बिना सूचना घर से चली गई थी और मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है। परिवार ने उसे खोजने के कई प्रयास किए थे। अपना घर आश्रम कोटा में होने की सूचना पर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई और पति ने आश्रम प्रशासन का आभार व्यक्त किया।