बर वृक्ष की पूजा कर महिलाओं ने मांगी अखंड सौभाग्य की कामना
रिपोर्टर: विजय कुमार ठाकुर
खैरा: जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत चुआँ पंचायत के रावत टोला में शनिवार को महिलाओं ने श्रद्धा एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बट सावित्री व्रत मनाया। इस अवसर पर शिव मंदिर परिसर स्थित बरगद (वट) वृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
व्रती महिलाओं ने बर वृक्ष की परिक्रमा कर अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पूजा सामग्री के साथ मंदिर परिसर में पहुंचीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
पूजा के दौरान सावित्री-सत्यवान की कथा का श्रवण किया गया तथा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पर्व को भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।