logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर गिरफ्तार

NTA की एक्सपर्ट पर पेपर लीक कराने का आरोप, छात्रों को पहले ही कराए गए थे सवाल

New Delhi | 16 मई 2026:-NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में Central Bureau of Investigation को बड़ी सफलता मिली है। जांच एजेंसी ने इस रैकेट से जुड़ी कथित मास्टरमाइंड मनीषा गुरुनाथ मंधारे को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी महाराष्ट्र के पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर बताई जा रही हैं।

CBI के अनुसार मनीषा गुरुनाथ मंधारे NEET-UG 2026 परीक्षा प्रक्रिया में शामिल थीं और National Testing Agency द्वारा उन्हें विशेषज्ञ के तौर पर नियुक्त किया गया था। जांच में सामने आया है कि उनके पास बॉटनी और जूलॉजी प्रश्नपत्रों तक पहुंच थी।

एजेंसी का आरोप है कि अप्रैल 2026 के दौरान उन्होंने पुणे की मनीषा वाघमारे के जरिए संभावित उम्मीदवारों को जुटाया। इसके बाद अपने पुणे स्थित आवास पर छात्रों के लिए विशेष कोचिंग क्लास आयोजित की गई।

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इन क्लासों के दौरान छात्रों को बॉटनी और जूलॉजी के कई सवाल समझाए गए और उन्हें नोटबुक में लिखने व किताबों में मार्क करने को कहा गया। CBI का दावा है कि इनमें से कई सवाल 3 मई 2026 को आयोजित वास्तविक NEET-UG परीक्षा के प्रश्नपत्र से मेल खाते थे।

इस मामले में पिछले 24 घंटे के दौरान CBI ने देशभर में छह स्थानों पर छापेमारी की है। छापेमारी में लैपटॉप, मोबाइल फोन, बैंक स्टेटमेंट और कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच जारी है।

जांच एजेंसी ने बताया कि अब तक दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहल्यानगर से कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से कई आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि हाल ही में गिरफ्तार दो आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया है।

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में लगातार हो रही गिरफ्तारियों से जांच का दायरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। Central Bureau of Investigation अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संभावित वित्तीय लेनदेन की भी जांच कर रही है।

0
725 views

Comment