सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गईं जनसमस्याएं
उरई। आज दिनांक 16.05.2026 को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा संयुक्त रूप से सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) के अवसर पर तहसील उरई में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए। जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं का मौके पर निस्तारण भी किया गया।