logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जमशेदपुर में सौंदर्य और प्रोफेशनल केयर की नई शुरुआत, साकची में खुला VLCC PROFESSIONAL का नया फ्रेंचाइजी सेंटर

जमशेदपुर : शहरवासियों के लिए सौंदर्य, स्किन केयर और प्रोफेशनल ब्यूटी सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सौगात जुड़ गई है। साकची धालभूम क्लब के पास स्थित शारदा एनक्लेव में प्रसिद्ध ब्यूटी एवं वेलनेस ब्रांड VLCC के नए फ्रेंचाइजी सेंटर का भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्ता और शहर के युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

नए सेंटर के उद्घाटन को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। आधुनिक सुविधाओं और प्रोफेशनल सेवाओं से सुसज्जित यह फ्रेंचाइजी शहर के लोगों को ब्यूटी, हेयर, स्किन और वेलनेस से जुड़ी बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराएगी। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने सेंटर का निरीक्षण किया और इसके आधुनिक इंटीरियर एवं सुविधाओं की सराहना की।

इस मौके पर हरेराम सिंह जी और ज्योति जी को लोगों ने फूल-मालाओं और शुभकामनाओं के साथ बधाई दी। उपस्थित लोगों ने कहा कि जमशेदपुर जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में इस तरह के प्रोफेशनल वेलनेस सेंटर युवाओं और महिलाओं के लिए काफी लाभदायक साबित होंगे। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे और शहर में ब्यूटी एवं वेलनेस इंडस्ट्री को नई पहचान मिलेगी।

कार्यक्रम में आए लोगों ने उम्मीद जताई कि यह नया सेंटर गुणवत्ता, विश्वास और बेहतर सेवा के दम पर शहरवासियों के बीच अपनी खास पहचान बनाएगा। उद्घाटन समारोह का माहौल पूरी तरह उत्साह और खुशी से भरा रहा।

हरेराम सिंह जी और ज्योति जी को इस नई शुरुआत के लिए ढेरों शुभकामनाएं देते हुए लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और व्यवसाय की सफलता की कामना की।

1
35 views

Comment