logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पिंजौर क्षेत्र में पुलिस ने बिना ई-रवाना बिल खनन सामग्री भरा टिप्पर पकड़ा

पंचकूला/ 16 मई :- पंचकूला के पिंजौर क्षेत्र के सुखोमाजरी बाईपास के नजदीक पुलिस ने खनन सामग्री से लदे एक टिप्पर को बिना ई-रवाना बिल के पकड़ने मे सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 8 बजे पिंजौर थाना क्षेत्र के सुखोमाजरी बायपास के पास थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बच्चू सिंह की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध टिप्पर को रुकने का इशारा किया गया। जब पुलिस टीम ने वाहन की जांच की और चालक से ई-रवाना बिल माँगा, तो चालक कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टिप्पर को कब्जे में लेकर अमरावती चौकी में खड़ा करवाया। इसके पश्चात माइनिंग विभाग को सूचित किया गया और विभाग की मौजूदगी में आज वाहन को नियमानुसार इंपाउंड कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पंचकूला पुलिस की विभिन्न टीमें फील्ड में पूरी तरह सक्रिय हैं और संदिग्ध वाहनों पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। खनन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर भविष्य में भी इसी प्रकार की छापेमारी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि जिले में अवैध खनन पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके।

0
0 views

Comment