logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम धनौरा में स्मार्ट मीटर समाधान कैंप आयोजित, शिकायतों का हुआ तत्काल निस्तारण

जालौन। ग्राम धनौरा में आज दिनांक 16 मई 2026 को कर्मचारियों द्वारा स्मार्ट मीटर समाधान कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में ग्रामीणों की स्मार्ट मीटर से संबंधित विभिन्न शिकायतों एवं समस्याओं का मौके पर ही तत्काल निस्तारण किया गया। कैंप के दौरान उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के उपयोग, बिल संबंधी जानकारी तथा तकनीकी समस्याओं के समाधान के बारे में भी जागरूक किया गया।

कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैंपों से उपभोक्ताओं को काफी सुविधा मिलती है और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो पाता है।

1
0 views

Comment