logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रावला पुलिस की कार्रवाई, 9 PSD में रेड कर तीन जनों को किया पाबंद

श्रीगंगानगर: जिले में नशे एवं असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रावला पुलिस ने शुक्रवार देर रात गांव 9 PSD में दबिश देकर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव के निर्देश पर की गई।



रात करीब 9 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव 9 PSD के एक घर में नशेड़ियों का जमावड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर कई लोग भाग गए, लेकिन मोहन पुत्र वेदप्रकाश नायक, हबीब हसन पुत्र अली शेर और प्रेम पुत्र मोडूराम को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी में कोई नशीला पदार्थ नहीं मिला, पर संदिग्ध गतिविधियों और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीनों को गिरफ्तार किया गया।



पुलिस प्रशासन ने कहा है कि नशा व असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और संदिग्धों की सूचना पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

113
9398 views

Comment