समस्तीपुर के प्रवीण कुमार तिवारी को राष्ट्रपति का विशिष्ट पुलिस पदक मिला
समस्तीपुर: विद्यापतिनगर प्रखंड के दमदमा गांव के प्रवीण कुमार तिवारी को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 'विशिष्ट पुलिस पदक' प्रदान किया गया। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में NDRF कमांडेंट के पद पर कार्यरत प्रवीण को दिल्ली में आयोजित समारोह में गृह मंत्री अमित शाह ने यह सम्मान प्रदान किया।
प्रवीण कुमार तिवारी ने अपने सेवाकाल में साहस, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा भावना का परिचय दिया है। उनके चाचा छत्रपति तिवारी एवं रविन्द्र नाथ तिवारी ने इस उपलब्धि को समस्तीपुर और बिहार के लिए गर्व की बात बताया। उनके परिवार और समाज में इस सफलता पर खुशी का माहौल है और कई गणमान्य व्यक्ति एवं रिश्तेदारों ने उन्हें बधाई दी है।