दीनदयाल नगर में विद्युत समस्या को लेकर सौंपा गया ज्ञापन...
रतलाम नगर के पंडित दीनदयाल नगर क्षेत्र स्थित वार्ड क्रमांक 19, 20 एवं उससे जुड़ी अन्य कॉलोनियों में लगातार हो रही विद्युत कटौती, लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या को लेकर शुक्रवार, दिनांक 15 को क्षेत्रीय नागरिकों की ओर से प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।
क्षेत्र के पार्षद प्रतिनिधियों एवं सामाजिक जनों ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए तहसीलदार के माध्यम से कलेक्टर महोदय के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में बताया गया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्रवासी अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशान हैं, जिससे आमजन का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
ज्ञापन सौंपने वालों में पार्षद प्रतिनिधि कृष्णा-संगीता सोनी सहित क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे। उन्होंने मांग की कि दीनदयाल नगर एवं उससे जुड़ी कॉलोनियों में विद्युत व्यवस्था का स्थायी तकनीकी समाधान शीघ्र किया जाए, ताकि नागरिकों को बार-बार होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।