logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

समस्तीपुर के लाल प्रवीण कुमार तिवारी को राष्ट्रपति का 'विशिष्ट पुलिस पदक', गृह मंत्री ने किया सम्मानित....

विद्यापतिनगर के दमदमा गांव में जश्न का माहौल, NDRF कमांडेंट के पद पर तैनात हैं प्रवीण

समस्तीपुर।

जिला अंतर्गत विद्यापतिनगर प्रखंड के दमदमा गांव के निवासी स्वर्गीय सत्यदेव तिवारी के ज्येष्ठ पुत्र श्री प्रवीण कुमार तिवारी ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले समेत पूरे बिहार का नाम रोशन किया है। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में NDRF (राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल) कमांडेंट के पद पर कार्यरत श्री तिवारी को उनकी उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 'विशिष्ट पुलिस पदक' से नवाजा गया है।
दिल्ली में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय समारोह के दौरान भारत सरकार के माननीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें यह प्रतिष्ठित पदक पहनाकर सम्मानित किया।
कमांडेंट प्रवीण कुमार तिवारी ने अपने सेवाकाल में सदैव अदम्य साहस, उच्च कोटि की कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा भावना का परिचय दिया है। आपदा प्रबंधन और जनसेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए असाधारण कार्यों को देखते हुए ही उन्हें इस शीर्ष सम्मान के लिए चुना गया।

श्री प्रवीण कुमार तिवारी के चाचा छत्रपति तिवारी एवं रविन्द्र नाथ तिवारी ने बताया कि..
"यह सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समस्तीपुर और बिहार के लिए अत्यंत गौरव की बात है। प्रवीण ने अपनी मेहनत और ईमानदारी से आज इस मुकाम को हासिल किया है।"

बधाई देने वालों का लगा तांता, क्षेत्र में खुशी की लहर
जैसे ही यह गौरवपूर्ण खबर समस्तीपुर पहुंची, पूरे विद्यापतिनगर प्रखंड और विशेषकर दमदमा गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उनके परिवार और समाज में विशेष उत्साह का माहौल है।
श्री तिवारी की इस सफलता पर उनके चाचा घनश्याम तिवारी, छत्रपति तिवारी, रविंद्रनाथ तिवारी, अविनाश तिवारी, ओम प्रकाश तिवारी एवं राजीव रंजन तिवारी, तथा चाची श्रीमती शीला तिवारी व श्रीमती मीना तिवारी ने हर्ष व्यक्त किया है।
वहीं, उनके भाइयों अभिषेक कुमार तिवारी, नीरज कुमार तिवारी, पंकज कुमार तिवारी, रवि प्रकाश तिवारी, चंद्रमणि तिवारी, शिव शम्भू नाथ तिवारी, बम शम्भू नाथ तिवारी सहित निकटवर्ती रिश्तेदारों में श्री धर्मनाथ मिश्रा, श्री अरविंद दुवे, श्री सहदेव पाण्डेय, श्री महेश तिवारी एवं अन्य गणमान्य ग्रामीणों और जिला वासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल व यशस्वी भविष्य

7
1214 views

Comment