भारतीय सेना में धर्मगुरु जेसीओ पद पर चयनित
चित्रकूट - चित्रकूट के कर्वी क्षेत्र स्थित
वार्ड नंबर १३ कामदगिरि नगर, निवासी पुत्र श्री राम भारत तिवारी तिवारी
का भारतीय सेना में धर्मगुरु (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) पद पर चयन हुआ है। उनके चयन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। राहुल तिवारी ने 10 , 12 वीं पूर्व मध्यमावीं तक की शिक्षा श्री राम संस्कृत महाविद्यालय, जानकीकुंड, चित्रकूट, सतना मध्य प्रदेश से प्राप्त की। इसके पश्चात उच्च शिक्षा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी से हासिल की।धर्म-शास्त्रों में गहरी रुचि एवं संस्कृत भाषा पर मजबूत पकड़ के चलते उनका चयन भारतीय सेना में धर्मगुरु पद के लिए हुआ है। धर्मगुरु के रूप सैनिकों को धार्मिक आध्यात्मिक मार्गदर्शन देने,मनोबल बढ़ाने एवं विभिन्न से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराने का कार्य करेंगे। उनके चयन पर परिजनों, ग्रामीणों, गुरुजनों एवं क्षेत्रीय लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। राहुल तिवारी ने अपनी सफलता का श्रेय भगवान कामतानाथ जी को गुरुजनों, माता पिता को दिया।