ब्रेकिंग न्यूज़
भदोही जनपद के डीघ क्षेत्र अंतर्गत कलनुआ गांव में पानी की टंकी के पास आधी-तूफान के दौरान गिरा हाई वोल्टेज विद्युत वायर तीन दिन बाद भी न
ब्रेकिंग न्यूज़
भदोही जनपद के डीघ क्षेत्र अंतर्गत कलनुआ गांव में पानी की टंकी के पास आधी-तूफान के दौरान गिरा हाई वोल्टेज विद्युत वायर तीन दिन बाद भी नहीं हटाया गया और न ही मरम्मत कार्य कराया गया। गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित होने से ग्रामीण अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार सूचना देने के बावजूद जिम्मेदार विभाग अब तक मौके पर नहीं पहुंचा है। गिरे हुए हाई वोल्टेज तार से हादसे की आशंका बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों में डर और नाराजगी दोनों देखने को मिल रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से जल्द से जल्द टूटे तार की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है, ताकि गांववासियों को राहत मिल सके।