logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वट वृक्ष पूजन _श्रद्धा एवं सौभाग्य का प्रतीक, महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

क्षेत्र में वट सावित्री व्रत एवं वट वृक्ष पूजन श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न हो रहा है। सुहागिन महिलाओं ने विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर अपने पति की दीर्घायु, परिवार की सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना की। पूजन के दौरान महिलाओं ने वट वृक्ष के चारों ओर परिक्रमा लगाते हुए कच्चा धागा बांधा तथा पारंपरिक गीत और मंगलाचरण गाए। महिलाओं ने फल, फूल, मिठाई एवं पूजा सामग्री अर्पित कर व्रत कथा का श्रवण किया।धार्मिक मान्यता के अनुसार वट सावित्री व्रत में वट वृक्ष की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है तथा परिवार में समृद्धि आती है। इस अवसर पर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही और पूरे वातावरण में धार्मिक आस्था एवं भक्ति का माहौल बना रहा।

12
1202 views

Comment