logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्रीडूंगरगढ़ में शहरी निजी विद्यालय संघ का गठन

*श्रीडूंगरगढ़ में शहरी निजी विद्यालय संघ का गठन*

श्रीडूंगरगढ़।कस्बे के कालूबास स्थित सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार रात शहर के निजी स्कूल संचालकों की एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में शहरी निजी विद्यालयों की एकजुटता लिए एक संघ का गठन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से प्यारेलाल ढूकिया को अध्यक्ष एवं मूलचंद स्वामी को सचिव मनोनीत किया गया।इसके अलावा विजयराज सेवग को संरक्षक,राकेश कुमार व्यास एवं रिछपाल सिंह को उपाध्यक्ष,रजनीश कौशिक को कोषाध्यक्ष तथा कांतिप्रकाश दर्जी को मीडिया प्रभारी बनाया गया।नवगठित संगठन द्वारा निजी विद्यालयों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए आपसी समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।इसके अलावा आरटीई भुगतान,बिना टीसी प्रवेश न लेने, शिक्षा विभाग के शिविरा पंचाग का पालन करने,स्कूली अभिलेख संधारण इत्यादि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में सुरेन्द्र कुमार महावर,प्रमोद सारस्वत,नानूराम मेघवाल,रमेश व्यास,सूर्यकांत चूरा,विवेक उपाध्याय,नन्दलाल आचार्य,रामनिवास धायल,दुर्गाप्रसाद पालीवाल,विनोद कुमार बेनीवाल,भैरूदान व्यास एवं मघराज प्रजापत सहित अनेक निजी स्कूलों के संचालकों ने अपनी भागीदारी निभाई।

28
2008 views

Comment