logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रतीक यादव की वसीयत को लेकर बड़ा खुलासा, करोड़ों की संपत्ति बेटियों के नाम

इनसेप्शन डेली न्यूज़/ID News

संदीप शास्त्री (ब्यूरो चीफ)



लखनऊ। समाजवादी परिवार से जुड़े दिवंगत प्रतीक यादव को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। बताया जा रहा है कि पत्नी अपर्णा यादव से विवाद की चर्चाओं के बीच ही प्रतीक यादव ने अपनी करोड़ों की संपत्ति अपनी दोनों बेटियों के नाम कर दी थी। अब इस वसीयत की जानकारी सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

सूत्रों के अनुसार वसीयत में लखनऊ की करीब 22 बीघा कृषि भूमि, कैंट क्षेत्र स्थित एक बड़ी इमारत और कई रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को शामिल किया गया है। सबसे खास बात यह बताई जा रही है कि संपत्ति को लेकर 27 वर्षों की शर्त रखी गई है, जिसके तहत तय अवधि से पहले न तो संपत्ति बेची जा सकेगी और न ही किसी अन्य के नाम हस्तांतरित की जा सकेगी।

करीबी लोगों का कहना है कि प्रतीक यादव ने यह फैसला अपनी दोनों बेटियों के सुरक्षित और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया था। चर्चा यह भी है कि इस वसीयत की जानकारी अपर्णा यादव को भी नहीं थी।

हालांकि वसीयत और संपत्ति को लेकर अभी तक परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इस खुलासे ने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। कई लोग इसे एक जिम्मेदार पिता का फैसला बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे पारिवारिक विवाद से जोड़कर देख रहे हैं।

24
1233 views

Comment