logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जाट, गुर्जर और ब्राह्मण समाज पर विवादित टिप्पणी को लेकर भाजपा नेत्री वैशाली चौधरी की सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया

जाट, गुर्जर और ब्राह्मण समाज को लेकर की गई कथित विवादित टिप्पणियों के बाद राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा गया है। भाजपा नेत्री वैशाली चौधरी ने सोशल मीडिया पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए संबंधित बयान की कड़ी निंदा की और इसे समाजों तथा महिलाओं के सम्मान पर सीधा हमला बताया।

वैशाली चौधरी ने कहा कि जाट, गुर्जर और ब्राह्मण समाज देश की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान के मजबूत स्तंभ हैं। इन समाजों ने हमेशा देश सेवा, सेना, शिक्षा, किसान आंदोलनों और समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए किसी समाज की माताओं-बहनों और संस्कृति पर कीचड़ उछालना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पहले ब्राह्मण समाज पर और अब जाट एवं गुर्जर समाज पर इस तरह की टिप्पणी करना बेहद अशोभनीय है। ऐसे बयान केवल एक व्यक्ति की विकृत मानसिकता को दर्शाते हैं और समाजों के बीच नफरत फैलाने का प्रयास करते हैं।

वैशाली चौधरी ने कहा, जाट, गुर्जर और ब्राह्मण समाज सम्मान, स्वाभिमान और संस्कारों की पहचान हैं। किसी की गंदी सोच से इन समाजों का मान-सम्मान कभी कम नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि राजनीति विचारों और मुद्दों की होनी चाहिए, न कि किसी समाज की महिलाओं और सम्मानित परिवारों की गरिमा को ठेस पहुंचाने की। देश का हर स्वाभिमानी नागरिक ऐसी ओछी मानसिकता की कड़ी निंदा करता है।

भाजपा नेत्री ने संबंधित व्यक्ति से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग करते हुए प्रशासन से सख्त कानूनी कार्रवाई की भी अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज के सम्मान के साथ समझौता नहीं किया जा सकता और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।

11
771 views

Comment