logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जैसलमेर: कोहरियों का गांव में जल जीवन मिशन पाइपलाइन का कनेक्शन नहीं

जैसलमेर: कोहरियों का गांव क्षेत्र में जल जीवन मिशन (JJM) के तहत पाइपलाइन बिछाने का कार्य तो किया गया है, लेकिन अभी तक घरों में नल कनेक्शन नहीं होने तथा पानी सप्लाई बंद रहने के कारण ग्रामीणों को गंभीर परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन बिछाने के बाद भी किसी का नल कनेक्शन नहीं हुआ है, जिससे योजना का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है।

ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि लंबित नल कनेक्शन जल्द पूरे किए जाएं और पानी की सप्लाई नियमित रूप से शुरू की जाए। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया है कि अस्थायी रूप से सरकारी ट्यूबवेल से पाइपलाइन को जोड़कर पेयजल संकट को कम किया जाए। गर्मी के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो रही है और फिलहाल ग्रामीण प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

21
896 views

Comment