logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सठमा गांव में उत्साह पूर्वक मनाया गया पायोनियर P3532 मक्का फसल कटाई दिवस, किसानों में उत्साह का माहौल

पायोनियर बना किसानों की आशा ।
P3532 मक्का ऊपज की नई परिभाषा ।।

AIMA न्यूज
बेलदौर ( खगड़िया ) ,बिहार

बेलदौर प्रखण्ड के अंतर्गत सठमा गांव में कोर्टेवा एग्री साइंस पायोनियर कंपनी के द्वारा उन्नत संकर प्रभेद ' P3532 मक्का' फसल कटाई दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन गांव के प्रगतिशील किसान हरि शर्मा के खेत में लगे फसल पर किया गया । कार्यक्रम के सफल आयोजन में पायोनियर के क्षेत्रीय प्रतिनिधि अनुपम शांडिल्य की अहम भूमिका रही । पायोनियर के अन्य क्षेत्रीय प्रतिनिधि कर्णवीर ,गुलशन,रणजीत,राहुल और चंदन का भी भरपूर योगदान रहा ।

| | 'उपज की नई परिभाषा' बना P3532 मक्का ||

कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विशिष्ट किसान पंकज यादव के द्वारा फीता काटकर किया गया।

पायोनियर के टेरिटरी मैनेजर कपिल श्रीवास्तव ने खेत में किसानों को खड़ी फसल दिखाते हुए बताया कि P3532 मक्का के भुट्टे बेलनाकार और दाने अधिक गहरे होते हैं, जिससे अन्य किस्मों की तुलना में किसानों को पैदावार अधिक प्राप्त होता है। इसमें नमी की मात्रा कम होने से दाना सुखाने का झंझट नहीं रहता और भंडारण क्षमता भी बेहतर होता है।

वहीं मौके पर पायोनियर के क्षेत्रीय प्रतिनिधि कर्णवीर ने संबोधन में बताया कि पायोनियर आज किसानों के बीच 100 वर्ष पूरे कर चुकी है । पायोनियर सदैव किसानों के हित में उत्तम गुणवत्ता वाला बीज बाजार में उपलब्ध कराती है। इसी करी में अभी के समय में सबसे अधिक पैदावार देने वाला मक्का P3532 है जो किसानों को अन्य मक्का की तुलना में अधिक पैदावार देकर तरक्की की के राह खोलते हुए समृद्ध बना रहा है। किसान इसके बेहतर पैदावार को देखते हुए P3532 मक्का को ऊपज की नई परिभाषा नाम दिया है।

||खेत में ही कराई गई उपज की तुलना||

किसानों के समक्ष P3532 मक्का और अन्य किस्म की मक्का फसल कटाई कर वजन किया गया ।अन्य मक्का के संग तुलनात्मक अध्ययन में P3532 मक्का का ऊपज 7 क्विंटल प्रति एकड़ ज्यादा प्राप्त हुआ।
मौके पर मौजूद किसानों ने उपज का अंतर देखकर माना कि P3532 मक्का वास्तव में किसानों के लिए 'उपज की नई परिभाषा' लेकर आया है। किसानों ने का कहा "पायोनियर मक्का शेर नहीं, सवाशेर ।" है

||अगली सीजन में बुआई का संकल्प ||

मौके पर स्थानीय किसान फूलों शर्मा,उदय यादव,पप्पू यादव,योगेन्द्र शर्मा, करुण शर्मा ,विक्रम यादव,संजय यादव,कैलाश सिंह,श्याम सुंदर शर्मा , सुनील शर्मा सहित अनेकों किसानों ने फसल कटाई दिवस की सराहना की और आगामी सीजन में P3532 मक्का की बुवाई करने का निर्णय लिया ।

38
2300 views

Comment