logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एटा में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, दो गिरफ्तार

एटा : धरेली रोड पर देर रात जैथरा और जसरथपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगे, जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया।

बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश अरमान के पैर में गोली लगी जबकि दूसरा आरोपी शकील पुलिस की घेराबंदी में दबोच लिया गया। मौके से दो अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस, ₹3500 नकद और बिना नंबर की स्लेंडर प्लस बाइक बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार बदमाशों पर महिलाओं से लूट और कुंडल छीनने जैसे कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। पूरे इलाके में इस कार्रवाई की चर्चा हो रही है। जैथरा और जसरथपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई ने अपराधियों के खिलाफ सख्ती दिखाई है।

13
477 views

Comment