सीईओ की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित
सीईओ की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित
-----
#श्योपुर-/ सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद की अध्यक्षता में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान जनपद पंचायत श्योपुर, कराहल एवं विजयपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, परियोजना अधिकारी, एपीओ, एलडीएम, आजीविका मिशन के अधिकारी एवं संबंधित शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से भी संबंधित अधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई।
सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद ने बैठक के दौरान अतिरिक्त आंगनवाड़ी भवन, सामुदायिक भवन, आवास एवं अन्य विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर उनके द्वारा लंबित टी.एल. प्रकरण, जनशिकायतें, सीएम हेल्पलाइन, हाईकोर्ट प्रकरण, विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति एवं निरीक्षण प्रतिवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने, नियमित मॉनिटरिंग करने एवं विभागीय कार्यों में गुणवत्ता एवं प्रगति बनाए रखने के निर्देश दिए।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur