logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विधानसभा अध्यक्ष ने 9.82करोड़ रुपए लागत से निर्मित मुरैना इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का किया लोकार्पण

विधानसभा अध्यक्ष ने 9.82 करोड़ रुपये लागत से निर्मित मुरैना इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का किया लोकार्पण

विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि खेल केवल शारीरिक क्षमता को विकसित करने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि खेल व्यक्ति को अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास भी सिखाते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुरैना का यह इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करेगा, जो जिले ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
श्री तोमर शुक्रवार को मुरैना स्टेडियम परिसर में 9.82 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम में सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर, महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी, कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा, जिला पंचायत सीईओ श्री कमलेश कुमार भार्गव, समाजसेवी श्री कमलेश कुशवाह, पूर्व विधायक जौरा श्री सूबेदार सिंह रजौधा, जौरा नगर पालिका अध्यक्ष श्री माहेश्वरी, खेल अधिकारी श्री प्रशांत कुशवाह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने बताया कि कॉम्प्लेक्स में 4.26 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक 10 मीटर शूटिंग रेंज एवं बैडमिंटन मल्टीपरपज़ हॉल का निर्माण किया गया है। इसके अतिरिक्त स्टेडियम में लगभग 5.56 करोड़ रुपये की लागत से 400 मीटर ट्रैक सहित सिंथेटिक एथलेटिक्स सुविधाओं का विकास किया गया है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्टेडियम में समय का सदुपयोग करते हुए सोशल मीडिया रील्स की अपेक्षा खेल गतिविधियों को प्राथमिकता दें और अपने भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ें।
कार्यक्रम में सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर एवं महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए जिले में खेल अधोसंरचना के विकास को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया।
-
#JansamparkMP #Morena #morena2026 #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

44
1559 views

Comment