logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जौनपुर: किशोर से यौन शोषण में युवती समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

जौनपुर: खुटहन थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर से यौन शोषण और मानव तस्करी के आरोप में 21 वर्षीय युवती समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है। किशोर की मां ने आरोप लगाया कि युवती और उसके चार साथियों ने मिलकर संगठित हनी ट्रैप एवं ब्लैकमेलिंग गिरोह चलाकर उसके पुत्र का यौन शोषण किया।

मां के प्रार्थना पत्र पर अपर सत्र न्यायाधीश उमेश कुमार द्वितीय ने खुटहन थानाध्यक्ष को मामले में मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। आरोप है कि युवती ने इंटरनेट मीडिया के जरिए किशोर को फंसाकर अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और 12 मार्च 2026 को गर्भवती होने का झूठा दावा कर रुपए की मांग की। आरोपितों ने धमकाकर झूठे मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की थी, जिसके बाद कोर्ट ने संज्ञान लिया।

0
45 views

Comment