logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

50 लाख कैश के साथ नकली नोट छापने की मशीन बरामद, बड़ा रैकेट धराया,, पुलिस के के एक्शन से अपराधियों में खलबली..... पुलिस ने 50 लाख रुपये नकद बरामद किए

50 लाख कैश के साथ नकली नोट छापने की मशीन बरामद, बड़ा रैकेट धराया,, पुलिस के के एक्शन से अपराधियों में खलबली.....

पुलिस ने 50 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही नकली नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाला केमिकल और नोट गिनने की मशीन भी पुलिस के हाथ लगी है।...

Bihar Crime:पुलिस ने 50 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही नकली नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाला केमिकल और नोट गिनने की मशीन भी पुलिस के हाथ लगी है। बिहार के गोपालगंज जिले में पुलिस ने नकली नोट और नोट दोगुना करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में देर रात बड़ी कार्रवाई की गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

इस कार्रवाई का नेतृत्व SDPO सिधवलिया ने किया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से करीब 50 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही नकली नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाला केमिकल और नोट गिनने की मशीन भी पुलिस के हाथ लगी है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लोगों को नोट दोगुना करने का लालच देकर ठगी की वारदातों को अंजाम देता था। हालांकि बरामद किए गए नोट असली हैं या नकली, इसकी पुष्टि के लिए फॉरेंसिक जांच की जा रही है। पुलिस ने सभी नोटों को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। आशंका जताई जा रही है कि इस गिरोह के तार अन्य जिलों और राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आखिर यह गिरोह कितने समय से सक्रिय था और अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बना चुका है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अपराध आर्थिक अपराध की श्रेणी में आते हैं और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बड़ी सफलता के बाद गोपालगंज पुलिस की सतर्कता और कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

0
255 views

Comment