logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सहारनपुर आश्रम में सेवक की मौत, लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप

सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित आसाराम आश्रम में रहने वाले सेवक भरत की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक भरत मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला था और काफी समय से आश्रम में सेवक के रूप में रह रहा था।

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले आश्रम में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान गौरव नामक युवक ने भरत के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। देर रात तक पुलिस टीम आश्रम में मौजूद रहकर पूछताछ करती रही। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर कार्रवाई की जाएगी।

सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
Reporter: Rao Shokeen
Rao Digital India News

0
99 views

Comment