logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जंजिरा शहरमे पर्यटन

मुरुड जंजिरा में बढ़ी पर्यटकों की भीड़

महाराष्ट्र के रायगड जिले के प्रसिद्ध समुद्री पर्यटन स्थल Murud Janjira में इस महीने पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली। गर्मी की छुट्टियों और सुहावने मौसम का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग मुंबई, पुणे और देश के अन्य हिस्सों से यहां पहुंचे।

समुद्र किनारे बने खूबसूरत बीच, ऐतिहासिक जंजिरा किला और बोटिंग का आनंद लेने के लिए सुबह से शाम तक पर्यटकों की भीड़ लगी रही। स्थानीय होटल, रिसॉर्ट और दुकानों में भी अच्छी रौनक देखने को मिली, जिससे व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस महीने पिछले साल के मुकाबले ज्यादा टूरिस्ट मुरुड जंजिरा पहुंचे हैं। बीच पर बच्चों और परिवारों ने खूब मस्ती की, वहीं कई पर्यटक समुद्र के सुंदर नजारों को अपने कैमरे में कैद करते नजर आए।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत रखी गई है ताकि आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।aima media

राहील शाह की रिपोर्ट

1
61 views

Comment