पाँवरसर: श्री मुरलीमनोर जी मंदिर में 40 वर्षों से हर चौदस को जागरण
पाँवरसर: श्री मुरलीमनोर जी मंदिर, जो कुवे के पास स्थित है, 1986 से लगातार हर चौदस को जागरण का आयोजन होता आ रहा है। यह परंपरा 40 वर्षों से बिना किसी व्यवधान के जारी है।
मंदिर में बाबा के दरबार में पूरे मोहल्ले के निवासी नियमित रूप से हाजिरी लगाते हैं और इस धार्मिक आयोजन में सामूहिक भागीदारी होती है। यह जागरण स्थानीय लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम के रूप में स्थापित है।