साहब! मैं मरा नही जिंदा हूं!
सतना। मध्यप्रदेश के सतना कलेक्ट्रेट में आज एक अनोखा और भावुक मामला सामने आया, जहाँ एक बुजुर्ग व्यक्ति हाथ में आवेदन और गले में तख्ती लटकाकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाने पहुंचे।
बुजुर्ग की तख्ती पर लिखा था साहब, मैं ज़िंदा हूँ, मरा नहीं।
पीड़ित का आरोप है कि सरकारी रिकॉर्ड में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है, जिसके कारण उन्हें कई जरूरी सुविधाओं और अधिकारों से वंचित होना पड़ रहा है।
पीड़ित ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों को आवेदन सौंपा और मांग की कि उन्हें जल्द से जल्द सरकारी दस्तावेजों में जीवित घोषित किया जाए। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
इस घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ज़िंदा व्यक्ति को अपने अस्तित्व का प्रमाण देने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़ित को कब तक में न्याय मिल पाता है!