logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फतेहपुर: युवक ने पेड़ से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

फतेहपुर: युवक ने पेड़ से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

फतेहपुर। जनपद के हुसैनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आंबी में शुक्रवार तड़के एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 15 मई 2026 को सुबह करीब 2:30 बजे पीआरबी 6264 को सूचना मिली कि ग्राम आंबी में एक युवक ने फांसी लगा ली है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां पता चला कि चंदन लोधी पुत्र शत्रुघ्न लोधी, उम्र लगभग 18 वर्ष, ने गांव से करीब 200 मीटर दूर बाहर स्थित जामुन के पेड़ की डाल पर दुपट्टे के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना पर फील्ड यूनिट टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य संकलित करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है, हालांकि मौके पर कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी रही।

0
77 views

Comment