उदयपुर : रामम् योगा थेरेपी केंद्र में स्वास्थ्य सेवाएं
उदयपुर : रामम् योगा थेरेपी एवं हेल्थकेयर, योगाचार्य भावेश के नेतृत्व में डोर नगर, उदयपुर में स्थित एक प्रमुख केंद्र है। यह केंद्र Therapeutic Yoga, सामान्य योग, स्लिमिंग योग, और रेकी जैसी विभिन्न सेवाएं प्रदान करता है।
केंद्र का उद्देश्य नियमित योगा, योगा थेरेपी, प्राणायाम, ध्यान तथा फुट मसाज (कांसा थाली मसाज) के माध्यम से सर्वांगीण स्वास्थ्य और मानसिक शांति प्रदान करना है। योगाचार्य भावेश द्वारा संचालित यह केंद्र स्वास्थ्य सुधार के लिए समर्पित है।