logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ज्ञाना इंटरनेशन प्ले स्कूल में चल रहे समर कैंप के चौथे दिन पौधारोपण का हुआ आयोजन

शाहगंज, जौनपुर।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक डॉ. राजकुमार मिश्र ने अपने हाथों से पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि छोटे बच्चों के सामने पौधारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित करने से उनमें पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति जागरूकता विकसित होगी।

इससे पूर्व विद्यालय के निदेशक दिवाकर मिश्र ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. अनामिका मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय स्टाफ रागिनी, ज्योति, स्नैना, रिशु, मंजू, रीमा एवं अजय आदि का महत्वपूर्ण योगदानदिया।

4
457 views

Comment