logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नपा में नामांतरण प्रक्रिया को लेकर सभासद बैठे धरने पर

*नपा में नामांतरण प्रक्रिया को लेकर सभासद बैठे धरने पर*

शाहगंज/जौनपुर
नगर पालिका सभासद द्वारा टीएस पर नामांतरण में मनमानी का आरोप लगा धरने पर बैठ गए। समर्थन में आधा दर्जन सभासद व प्रतिनिधि भी साथ रहे।
सभासद सपना अग्रहरि अपने पति और प्रतिनिधि आशुतोष अग्रहरि के साथ शुक्रवार दोपहर धरने पर बैठ गयी। इस दौरान तमाम सभासद आते-जाते रहे।
अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी को सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि नपा टीएस अधिकारी तेज बहादुर सिंह नामांतरण में जनता को परेशान करने के साथ कार्य में लापरवाही बरतने है। अकारण अनुपस्थित रहने से कार्य प्रभावित होता है। कहा गया है कि पंचवर्षीय कर निर्धारण, बैनामा कर, वरासत और दाखिल खारिज में घोर लापरवाही बरती जाती है समेत तमाम समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा जांच कर कार्रवाई की मांग की गयी है। धरने के दौरान श्रेयांश गुप्ता, अखिलेश यादव, अर्पित जायसवाल, राम प्रसाद अग्रहरि, सिम प्रकाश अग्रहरि, राम मिलन, विजय जायसवाल आदि सभासद और प्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस बावत अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी ने कहा कि सभासद के नामांतरण का मामला है। पेपर पूर्ण न होने के चलते टी एस ने हस्ताक्षर नहीं किया। प्रकरण नपा अध्यक्ष समेत मेरे संज्ञान में है। सभासद को बता दिया गया है पेपर पूर्ण करें नामांतरण तत्काल होगा।

0
24 views

Comment