25 हजार रुपये की देसी पिस्तौल जब्त; आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
धरणगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी पिस्तौल के साथ आरोपी गिरफ्तार
गिरणा नदी क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के दौरान पुलिस का जाल सफल
25 हजार रुपये की देसी पिस्तौल जप्त; आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
जलगांव :(एजाज़ गुलाब शाह) जिले में अवैध हथियार और घातक शस्त्र रखने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है इसी क्रम में धरणगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को देसी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है
पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे के मार्गदर्शन में जिले के सभी पुलिस थानों को अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे इसी के तहत धरणगांव पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी सुनील पवार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे 14 मई 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे पाळधी पुलिस दूरक्षेत्र के सहायक पुलिस निरीक्षक भूषण कोते अपनी टीम के साथ धरणगांव तालुका के दोनगांव स्थित गिरणा नदी क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन रोकने के लिए गश्त कर रहे थे इसी दौरान नदी क्षेत्र में एक व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियां करते हुए दिखाई दिया पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका इसके बाद उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से मैगजीन सहित 25 हजार रुपये कीमत की एक देसी पिस्टल बरामद की गई इस मामले में आरोपी आनंदा बळीराम सपकाळे (उम्र 39 वर्ष, निवासी आव्हाणे, तहसील जलगांव) के खिलाफ धरणगांव पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 187/2026 के तहत भारतीय आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के अनुसार मामला दर्ज किया गया है मामले की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक दत्तात्रय बडगुजर कर रहे है यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे, अपर पुलिस अधीक्षक कविता नेरकर तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी अण्णासाहेब घोलप के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक सुनील पवार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में सहायक पुलिस निरीक्षक भूषण कोते, पुलिस उपनिरीक्षक दत्तात्रय बडगुजर, पुलिस कॉन्स्टेबल ज्ञानेश्वर बाविस्कर, रविंद्र चौधरी और विशाल पाटील ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.