logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेंगलुरु में कैंपस टू करियर कार्यक्रम का आयोजन, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन

बेंगलुरु(दलपतसिंह भायल) 15-16 मई 2026 को कैंपस टू करियर : फ्यूचर रेडी यूनिवर्सिटीज एंड कॉलेजेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उच्च शिक्षा विभाग, कर्नाटक सरकार एवं इवेंट पार्टनर एलेट्स टेक्नोमीडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम के पहले दिन सुबह 9 बजे पंजीकरण के साथ शुरुआत हुई। इसके बाद प्रार्थना एवं नादा गीते प्रस्तुत किए गए। कर्नाटक सरकार के उच्च शिक्षा विभाग की सचिव श्रीमती खुशबू जी. चौधरी ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन एवं कर्नाटक में उच्च शिक्षा के लिए भविष्यवादी दृष्टिकोण विशेष अंक का विमोचन भी किया गया।
कर्नाटक सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. एम.सी. सुधाकर ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए उच्च शिक्षा क्षेत्र में नवाचार और कौशल आधारित शिक्षा पर जोर दिया।
कार्यक्रम में कर्नाटक सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान-प्रौद्योगिकी मंत्री प्रियांक एम. खर्गे, चिकित्सा शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री डॉ. शरणप्रकाश रुद्रप्पा पाटिल ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में कर्नाटक सरकार की मुख्य सचिव शालिनी रजनीश एवं मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी उच्च शिक्षा, कौशल विकास और उद्योगों के साथ शैक्षणिक संस्थानों के समन्वय पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर विभिन्न एमओयू भी लॉन्च किए गए। अंत में एलेट्स टेक्नोमीडिया प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक, सीईओ एवं प्रधान संपादक डॉ. रवि गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया तथा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए

102
2904 views

Comment