Saurikhkannauj
Writing
सौरिख में आज उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री माननीय श्री कैलाश राजपूत जी का पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं एवं जोरदार नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंत्री जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का भरोसा दिलाया।